Nerial के क्रिएटिव डायरेक्टर, फ़्रांस्वा एलियो से मिलें

इंडी गेम की दुनिया में Nerial ने कैसे अपना मकाम बनाया
लेफ़्ट या राइट, सज़ा या माफ़ी – Reigns के साथ, Nerial ने इंडी गेम की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. Tinder की तरह स्वाइप करने की सुविधा और दिलचस्प कहानी को मिलाकर बनाए गए गेमप्ले से, इस गेम ने राजा बनने की चाह रखने वाले लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. इसकी सफलता की वजह से, इसे Game of Thrones, Three Kingdoms, और हाल ही में The Witcher जैसी लोकप्रिय फ़्रेंचाइज़ के साथ कोलैब करने का मौका मिला है.
हमें Nerial के क्रिएटिव डायरेक्टर और को-फ़ाउंडर, फ़्रांस्वा एलियो से बातचीत का मौका मिला. इस दौरान, हमने स्टूडियो की शुरुआत, उनकी लोकप्रिय सीरीज़ Reigns बनाने के पीछे की सोच, और Reigns: The Witcher डेवलप करने की प्रोसेस के बारे में जाना.
Reigns खेलकर देखें
Reigns
DevolverDigital
१.४८ लाख परीक्षण
आशय रेटिंग
PEGI 12
१० लाख+
डाउनलोड
आशय रेटिंग
PEGI 12
सौम्य अपशब्दप्रयोग
अधिक जाणून घ्या
Play Pass सदस्यत्वासह €० अधिक जाणून घ्या
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
स्क्रीनशॉट इमेज
Google Play: आपने गेम बनाने की शुरुआत कैसे की?
मैंने 2013 में शुरुआत की जब मैं अपनी पत्नी तमारा के साथ लंदन शिफ़्ट हुआ. उससे पहले, मैं पेरिस में कुछ समय के लिए बतौर कंसल्टेंट काम कर रहा था. मेरा पहला गेम Singular था. यह एक छोटा प्रोजेक्ट था. इससे मुझे इंडी गेम के बारे में जानने और लंदन की इंडी गेम कम्यूनिटी से जुड़ने का मौका मिला. यहीं मेरी मुलाकात, आर्नो डी बॉक से हुई जिनके साथ मिलकर मैंने 2015 में Magic Shot और 2016 में Reigns गेम बनाया.
Nerial की शुरुआत कैसे हुई और यह Devolver Digital से कैसे जुड़ा?
Nerial, इंटरनेट पर मेरा निकनेम था. इसलिए जब हमने स्टूडियो बनाया, तो उसका नाम यही रखना सही लगा. Reigns रिलीज़ होने के बाद से Devolver के साथ हमारे अच्छे संबंध बन गए थे. इसलिए, जब वे स्टूडियो खरीदने के बारे में सोच रहे थे, तब हमने उनके साथ जुड़ने का फ़ैसला किया.
Reigns: Her Majesty
DevolverDigital
३०.१ ह परीक्षण
आशय रेटिंग
PEGI 7
५ लाख+
डाउनलोड
आशय रेटिंग
PEGI 7
ध्वनित हिंसा
अधिक जाणून घ्या
क्या यह कहना सही होगा कि 2016 में रिलीज़ हुआ Reigns, Nerial का पहला बड़ा हिट गेम था? उस सफलता के बाद, आपको पहले की तुलना में गेम डेवलपमेंट में क्या-क्या बदलाव देखने को मिले?
जी हां, बिलकुल. यह अब भी हमारा सबसे सफल प्रोजेक्ट है. यह हमारे लिए थोड़ा चौंकाने वाला था. हमें पता था कि गेम लोगों को पसंद आ रहा है, लेकिन हमने नहीं सोचा था कि यह गेम लाखों लोगों के बीच अपनी पहचान बना लेगा.
मुझे लगता है कि 2016 में जब Reigns रिलीज़ हुआ था, तब का माहौल आज के माहौल से काफ़ी अलग था. खास तौर पर, मोबाइल गेमिंग की दुनिया बिलकुल ही अलग थी. उस समय, प्रीमियम मार्केट का दबदबा था और सदस्यता वाली सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं. इसके अलावा, गेमर तक पहुंचने और गेम की मार्केटिंग करने का तरीका भी काफ़ी अलग था.
Reigns: Game of Thrones
DevolverDigital
२०.८ ह परीक्षण
आशय रेटिंग
PEGI 7
१ लाख+
डाउनलोड
आशय रेटिंग
PEGI 7
ध्वनित हिंसा
अधिक जाणून घ्या
क्या Reigns सीरीज़ के अलावा, आपका कोई पसंदीदा प्रोजेक्ट है?
मुझे सभी प्रोजेक्ट पसंद हैं. हर प्रोजेक्ट में कुछ खास है, भले ही वे Reigns की तरह लोकप्रिय नहीं हुए. मुझे Card Shark पर काम करके बहुत आनंद आया. यह 18वीं सदी के फ़्रांस की थीम पर बना कार्ड चीटिंग सिम्युलेटर गेम है. इसमें खिलाड़ी, होशियारी दिखाकर गेम जीतते हैं. इतिहास और साहित्य मेरे पसंदीदा विषय थे. इसलिए, Card Shark पर काम करके मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने पुराने शौक पूरा कर रहा हूं.
Reigns बनाने के पीछे शुरुआती सोच क्या थी और क्या आपको उस समय अंदाज़ा था कि आगे चलकर यह लोकप्रिय सीरीज़ में बदल जाएगा?
अगर मुझे सही याद है, तो Reigns के बारे में पहली बार मैंने और आर्नो डी बॉक ने 2015 में बातचीत की थी. यह बातचीत लंदन के Anchor पब में हुई थी. आर्नो उस समय टिंडर चला रहे थे, तभी उनके दिमाग में आया कि स्वाइप करने की सुविधा, गेमिंग की दुनिया में भी कमाल कर सकती है. हमें एक ऐसे राजा का आइडिया आया जो अपने सलाहकारों के सुझावों पर, शाही अंदाज़ में बाएं और दाएं स्वाइप करके फ़ैसला लेता है. इसके बाद हमने Tinder और Game of Thrones को मिलाकर एक कॉन्सेप्ट बनाया.
Reigns: Game of Thrones
DevolverDigital
२०.८ ह परीक्षण
आशय रेटिंग
PEGI 7
१ लाख+
डाउनलोड
आशय रेटिंग
PEGI 7
ध्वनित हिंसा
अधिक जाणून घ्या
Reigns सीरीज़ के अन्य गेम बनाने के लिए आपको किस चीज़ ने प्रेरित किया?
संयोग से हुई घटनाएं, मीटिंग, और दूसरों के काम से मिली प्रेरणा ने हमें आइडिया दिया. Reigns: Her Majesty में हमने गेम की कहानी को क्वीन के इर्द-गिर्द रखा और फिर अपने दोस्त ली अलेक्ज़ेंडर से इस पर चर्चा की. हम गेम ऑफ़ थ्रोन्स के पहले से ही फ़ैन थे. इसलिए, हमने हिचकिचाते हुए उसके निर्माताओं से संपर्क किया, लेकिन हमें यह जानकर खुशी हुई कि वे पहले ही Reigns खेल चुके थे. इसलिए वे तुरंत कोलैब के लिए तैयार हो गए!
Reigns: The Witcher में, आपने गेम की दुनिया की जटिल राजनीति पर फ़ोकस करने के बजाय गेरल्ट को मुख्य किरदार के रूप में क्यों चुना?
इसकी वजह, Witcher की दुनिया में गेरल्ट की खास राजनैतिक और सामाजिक पहचान है. वह एक तरह से समाज से अलग-थलग है, लेकिन उसकी स्किल की वजह से हर किसी को उसकी ज़रूरत है. उसके पास जादुई शक्तियां हैं, लेकिन वह पूरी तरह से जादूगर नहीं है. वह पहले इंसान ही था, लेकिन अब इंसानों की दुनिया में उसे अपना नहीं माना जाता. दूसरी ओर, उसका इंसानों के अलावा अन्य जीवों से भी लगाव है, लेकिन वह पूरी तरह से उनके साथ भी नहीं घुल-मिल पाता.
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हमने तय किया कि गेम की कहानी को गेरल्ट के इर्द-गिर्द रखा जाए. साथ ही, उसी के ज़रिए सीरीज़ की राजनैतिक घटनाएं और जटिल रिश्तों को दिखाया जाए. गेरल्ट बनकर खेलते ही, अलग-अलग चीज़ों को संभालना चुनौती भरा हो जाता है. इससे इस खतरनाक दुनिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है.